यू.जी.सी. नेट परीक्षा दिसम्बर- 2005 राजनीतिशास्त्र द्वितीय हल प्रश्न-पत्र
यू. जी. सी. नेट परीक्षा, दिसम्बर 2005 राजनीति विज्ञान : द्वितीय प्रश्न-पत्र
हल प्रश्न-पत्र
नोट : इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. कौटिल्य के सिद्धान्त में राज्य के कितने अंग हैं?
(A) ग्यारह
(B) सात
(C) दस
(D) पांच
उत्तर-B
2. लॉक के अनुसार निम्न अधिकारों में से कौन-सा अधिकार बाकी दो अधिकारों को समाहित किए हुए है ?
(A) सम्पत्ति का अधिकार
(B) जीवन का अधिकार
(C) स्वतन्त्रता का अधिकार
(D) समानता का अधिकार
उत्तर-B
3. ‘सावयवी बुद्धिजीवी’ की अवधारणा किसने प्रतिपादित की है?
(A) गांधी
(B) सावरकर
(C) अरविन्दो
(D) एम. एन. राय
उत्तर-C
5. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक कथन (A) तथा दूसरा उसका कारण (R) है :
कथन (A) : व्यवहारवाद मूल्य रहित है।
कारण (R) : व्यवहारवाद अन्तप्रेरणीय है।
उपर्युक्त दो कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कूट सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है पर (R) गलत है।
(D) (A) गलत है पर (R) सही है।
उत्तर-B
6. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक कथन (A) तथा दूसरा उसका कारण (R) है :
कूट :कथन (A) : समानता के बिना स्वतन्त्रता अर्थहीन है।
कारण (R) : पूर्ण स्वतन्त्रता सम्भव नहीं है।
उपर्युक्त दो कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कूट सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है पर (R) गलत है।
(D) (A) गलत है पर (R) सही है।
उत्तर-B
7. निम्नलिखित पुस्तकों को उनके प्रकाशन के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए कूट का प्रयोग कीजिए :
(i) दास कैपिटल
(ii) दी लॉज
(iii) ए डिसकार्स आन दी ओरिजिन आफ इनक्वीलिटी
(iv) न्यू ह्यूमैनिज्म : ए मैनिफेस्टो
(A) (ii), (iii), (i), (iv)
(B) (i), (ii), (iii), (iv)
(C) (iii), (i), (ii), (iv)
(D) (iv), (iii), (ii), (i)
उत्तर-A
8. निम्नलिखित घटनाओं/धारणाओं को उनके प्रकट होने के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए कूट का प्रयोग कीजिए :
(i) रक्तहीन क्रान्ति
(ii) सर्वहारा क्रान्ति
(iii) सम्पूर्ण क्रान्ति
(iv) व्यवहारवादी क्रान्ति
कूट :
(A) (ii), (i), (iii), (iv)
(B) (iii), (iv), (ii), (i)
(C) (iv), (iii), (i), (ii)
(D) (i), (ii), (iv), (iii)
उत्तर-D
9. सूची-1 व सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर देंः
सूची-1 (विचारक) सूची-II (विचार)
(a) रॉल्स (i) प्रभुत्व
(b) लॉक (ii) वितरणात्मक न्याय
(c) ग्रामशी (iii) सम्प्रभुता
(d) बोदां (iv) नागरिक जन समाज
(v) शक्ति पृथक्करण
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A)(i)(ii)(iii)(iii)
(B)(ii)(v)(iv)(iii)
(C)(iii)(i)(iv)(ii)
(D)(ii)(iv)(i)(iii)
उत्तर-B
10. सूची-1 व सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर देंः
सूची-1 (लेखक) सूची-II (पुस्तकें)
(a) गांधी (i) फिलासफी ऑफ राइट
(b) अरविन्दो (ii) दी स्टेट्समैन
(c) प्लेटो (iii) इण्डिया ऑफ माई ड्रीम्स
(d) हीगल (iv) डिस्कवरी ऑफ इण्डिया
(v) दी ह्यूमन साईकिल
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iv) (iii)
(B) (i) (iii) (ii) (iv)
(C) (iii) (v) (i) (ii)
(D) (iii) (v) (ii) (i)
उत्तर-D
11. निम्न में से सरकार के तुलनात्मक अध्ययन का प्रणेता किसे माना जाता है ?
(A) आलमण्ड
(B) फाईनर
(C) अरस्तू
(D) पाई
उत्तर-C
12. तुलनात्मक राजनीति एक स्वायत विषय के रूप में कब उत्पन्न हुई ?
(A) बीसवीं सदी के तीसरे दशक में
(B) बीसवीं सदी के पांचवें दशक में
(C) बीसवीं सदी के छठे दशक में
(D) बीसवीं सदी, के सातवें दशक में
उत्तर-C
13. निम्न में से संघीय सरकार की मूल विशेषता कौन-सी है?
(A) शक्ति पृथक्करण
(B) कैबिनेट की तानाशाही
(C) सामूहिक उत्तरदायित्व
(D) केन्द्र व इकाइयों के बीच शक्तियों का विभाजन
उत्तर-D
14. राजनैतिक संचार से जुड़ी हुई अवधारणा कौन-सी है?
(A) विकास चाप
(B) अतिभार
(C) आगत कार्य
(D) द्वार रक्षक
उत्तर-B
15. सत्ता की आवश्यक विशेषता है ?
(A) बल
(B) वैधानिकता
(C) अभिप्रेरणा
(D) प्रभाव
उत्तर-B
16. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक कथन (A) तथा दूसरा उसका कारण (R) है :
कथन (A): अधिकतर विकासशील देशों में प्रजातन्त्र सफल नहीं हुआ है।
कारण (R) : विकासशील देशों में सहभागी राजनैतिक संस्कृति की कमी है।
उपर्युक्त दो कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कूट सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है पर (R) गलत है।
(D) (A) गलत है पर (R) सही है।
उत्तर-A
17. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक कथन (A) तथा दूसरा उसका कारण (R) है :
कथन (A): अमेरिकन सीनेट विश्व का सबसे अधिक शक्तिशाली दूसरा सदन है।
कारण (R) : अमेरिकन सीनेट तथा प्रतिनिधि सदन की शक्तियां समान हैं।
उपर्युक्त दो कथनों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कूट सही है?
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं पर (R), (A) की तही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है पर (R) गलत है।
(D) (A) गलत है पर (R) सही है।
उत्तर-C
18. निम्नलिखित विचारों/अवधारणाओं को उनके प्रकट होने के क्रम के अनुसार व्यवस्थित करें, नीचे दिए कूट का प्रयोग करें :
(i) प्रति संभरण चाप
(ii) विधि का शासन
(iii) कानून की उचित प्रक्रिया
(iv) प्रजातान्त्रिक केन्द्रीयवाद
कूट :
(A) (i), (ii), (iv), (iii)
(B) (iii), (ii), (iv), (i)
(C) (ii), (iv), (iii), (i)
(D) (ii), (iv), (i), (iii)
उत्तर-B
19. निम्नलिखित पुस्तकों को उनके प्रकाशन के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए कूट का प्रयोग करें :
(i) दी पॉलिटिक्स आफ डेवेलपिंग ऐरियाज
(ii) माडर्न पॉलिटिक्स एण्ड गवर्नमेण्ट
(iii) दी पॉलिटिकल प्रोसेरा
(iv) आसपेक्ट्स आफ पॉलिटिकल डेवेलपमेण्ट
कूट :
(A) (iv), (iii), (i), (ii)
(B) (i), (ii), (iii), (iv)
(C) (ii), (i), (iii), (iv)
(D) (iii), (ii), (i), (iv)
उत्तर-D
20. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दें :
सूची-1 सूची-II
(राजनैतिक व्यवस्थाएं) (देश)
(a) संघीय अध्यक्षीय, गणतन्त्र (i) भारत
(b) संघीय, संसदीय, गणतन्त्र (ii) इंग्लैण्ड
(c) एकात्मक, संसदीय, राजतन्त्रीय (iii) जर्मनी
(d) अध्यक्षीय व संसदीय, गणतन्त्र (iv) संयुक्त राज्य अमेरिका
(v) फ्रांस
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A)(iv)(i)(ii)(v)
(B)(iv)(i)(ii)(iii)
(C)(v)(iv)(iii)(ii)
(D)(v)(ii)(iii)(iv)
उत्तर-A
21. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव किस अधिवेशन में पारित किया ?
(A) मिनर्वा मिल्स केस
(B) बम्बई
(C) लाहौर
(D) मद्रास
उत्तर-C
22. भारतीय संविधान के मूल ढांचे का सिद्धान्त सर्वोच्च न्यायालय ने किस मुकदमे में प्रतिपादित किया ?
(A) मिनर्वा मिल्स केस
(B) केशवानन्द भारती केस
(C) गोलकनाथ केस
(D) शंकरीप्रसाद केस
उत्तर-B
23. प्रो-टेम स्पीकर का क्या कार्य है?
(A) स्पीकर की अनुपस्थिति में कार्यवाही का संचालन
(B) स्पीकर का चुनाव ना होने की स्थिति में स्पीकर का कार्यभार देखना
(C) सदस्यों को शपथ दिलवाना तथा नियमित स्पीकर के चुने जाने तक उसका कार्यभार सम्भालना
(D) सदस्यों के चुनाव प्रमाणपत्रों को देखना कि वे सही हैं
उत्तर-C
24. निम्न में से कौन-सी संस्था की अध्यक्षता एक गैर-सदस्य करता है?
(A) लोकसभा
(B) राज्यसभा
(C) विधानसभा
(D) विधान-परिषद
उत्तर-B
25. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(a) धारा 14 (i) जीवनयापन के उपयुक्त साधन
(b) धारा 39 (ii) समानता का अधिकार
(c) धारा 368 (iii) राज्य में राष्ट्रपति शासन
(d) धारा 356 (iv) भारतीय संविधान की संशोधन विधि
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (ii) (i)(iii) (iv)
(B) (ii) (i) (iv) (iii)
(C)(i) (ii) (iv)(iii)
(D) (iv)(iii) (i) (ii)
उत्तर-B
26. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-1 सूची-II
(अधिकारी) (शपथ)
(a) भारत के राष्ट्रपति (i) पद की गोपनीयता
(b) सर्वोच्च न्यायालय के (ii) कर्तव्य का निष्ठापूर्वक न्यायाधीश
(c) संसद सदस्य पालन (iii) भारत के संविधान में विश्वास व आस्था
(d) केन्द्रीय मन्त्री (iv) संविधान व कानून की मर्यादा बनाए रखना
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A)(i)(iv)(iv)(iii)
(B)(iv) (iii) (ii)(i)
(C)(iii) (iv)(ii)(i)
(D)(iii) (iv)(i)(ii)
उत्तर-B
27. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक कथन (A) तथा दूसरा उसका कारण (R) है। नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कथन (A): कानून के शासन का भारतीय संविधान की कई धाराओं में वर्णन किया गया है।
कारण (R) : कानून का शासन संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा नहीं है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) सही है पर (R) गलत है।
(D) (A) गलत है पर (R) सही है।
उत्तर-C
28. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक कथन (A) तथा दूसरा उसका कारण (R) है। नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कथन (A) : निदेशक सिद्धान्त न्यायसीमा के अधीन नहीं हैं।
कारण (R) : न्यायिक उद्घोषणाओं ने इन्हें मूल ढांचे का हिस्सा बना दिया है।
कूट :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(C) (A) सही है पर (R) गलत है।
(D) (A) गलत है पर (R) सही है।
उत्तर-B
29. नीचे दिए गए कूट से भारतीय संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त अवधारणाओं का सही क्रम बताइए :
(i) समानता
(ii) स्वतन्त्रता
(iii) भ्रातृत्व
(iv) न्याय
कूट :
(A) (iv), (iii), (ii), (i)
(B) (iv), (i), (ii), (iii)
(C) (iv), (ii), (i), (iii)
(D) (ii), (i), (iii), (iv)
उत्तर-C
30. भारत में राष्ट्रपतियों का सही क्रम बताइए :
(i) फकरुद्दीन अली अहमद
(ii) वी. वी. गिरि
(iii) जाकिर हुसैन
(iv) संजीव रेड्डी
कूट :
(A) (ii), (i), (iii), (iv)
(B) (i), (iii), (iv), (ii)
(C) (iii), (ii), (i), (iv)
(D) (iv), (ii), (iii), (i)
उत्तर-C
31. निम्नांकित में से कौन-सा संगठन सिद्धान्त अभिप्रेरण को प्रोत्साहित करता है :
(A) पद सोपान
(B) गैंग प्लैंक
(C) केन्द्रीकरण
(D) कार्य विभाजन
उत्तर-D
32. लोक सेवाओं में सुधार से सम्बन्धित पेन्डेलेटन एक्ट 1883 किससे सम्बन्धित था ?
(A) यू. के.
(B) यू. एस. ए.
(C) फ्रान्स
(D) जर्मनी
उत्तर-B
33. मैक्स वेबर के अनुसार, पूर्णरूप से विकसित नौकरशाही की कुछ विशेषताएं हैं :
कोड का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
(i) पदसोपानिक व्यवस्था
(ii) निर्वाचन पर आधारित पदाधिकारी
(iii) उपलब्धि आधारित पदोन्नति मात्र
(iv) वस्तुपरक योग्यता आधारित चयन
फूट :
(A) (i), (ii)
(B) (i), (iii)
(C) (ii), (iv)
(D) (i), (iv)
उत्तर-D
34. उस विद्वान का नाम बताइए जिन्होंने कहा कि “नौकरशाही वह घेरा है जिससे कोई नहीं बच सकता, इसका सोपान ज्ञान का सोपान है” :
(A) फ्रेडरिक डब्ल्यू. रिग्स
(B) मैक्स वेबर
(C) कार्ल मार्क्स
(D) मार्सटीन मार्क्स
उत्तर-C
35. उस अवधारणा को पहचानिए जिसका सम्बन्ध रिग्स के साला प्रतिमान से नहीं है :
(A) बाजार केण्टीन
(B) बहुल-आदर्शात्मक
(C) समुदाय विशेष (क्लेक्ट)
(D) औद्योगिक (शिल्प) समाज
उत्तर-B
36. स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया है :
(A) सरकारी निगम
(B) एक विभागीय प्रतिष्ठान
(C) (होल्डिंग) कम्पनी
(D) एक निजी सीमित (स्वामित्व) कम्पनी
उत्तर-C
37. नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सूची-I का सूची-II से सही मिलान करें :
सूची-1 सूची-II
(a) डब्ल्यू. एफ. विलोबी (i) इण्ट्रोक्शन टू दी स्टडी ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(b) एल. डी. व्हाइट (ii) प्रिंसिपल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन
(c) एल. उर्विक (iii) आइडियास एण्ड इश्यूज इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
(d) ड्वाइट वाल्डो (iv) दी एलीमेण्ट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) (iv) (iii) (ii) (i)
(B) (i) (ii) (iii) (iv)
(C) (iv) (i) (ii) (iii)
(D) (ii) (i) (iv) (iii)
उत्तर-D
38. नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सूची-1 का सूची-II से सही मिलान करें :
सूची-1 सूची-II
(a) बन्दी प्रत्यक्षीकरण (i) किस सत्ता के आदेश से
(b) परमादेश (ii) वैधानिक सत्ता के अधिकार क्षेत्र से बाहर निर्णय को
(c) उठप्रेषण रद्द करना (iii) कार्य विशेष के लिए
(d). अधिकार पृच्छा आदेश (iv) सशरीर उपस्थित करना
कूट :
(a) (b)(c) (d)
(A)(iii)(iv)(ii) (i)
(B) (iv) (iii) (ii) (i)
(C) (ii) (i) (iii) (iv)
(D)(i)(ii) (iv) (iii)
उत्तर-B
39. निम्नांकित समितियों को उनके सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करें :
(i) जी. एम. बाजपेयी समिति
(ii) संथानम समिति
(iii) अशोक मेहता समिति
(iv) कोठारी समिति
कूट :
(A) (iv), (i), (ii), (iii)
(B) (iii), (ii), (i), (iv)
(C) (ii), (iv), (i), (iii)
(D) (i), (ii), (iii), (iv)
उत्तर-D
40. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक कथन (A) तथा दूसरा उसका कारण (R) है। सही उत्तर चुनिए :
कथन (A): लोक सेवा आयोगों की स्वतन्त्रता व निष्पक्षता हेतु भारत के संविधान में पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
कारण (R) : संविधान ही वह मात्र सर्वश्रेष्ठ तकनीक है जिससे लोक सेवा आयोगों के सदस्यों की
ईमानदारी एवं निष्पक्षता बनाई रखी जा सकती है।
दोनों वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
कूट :
(A) (A) एवं (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-A
41. नव-यथार्थवाद का प्रणेता कौन था ?
(A) रॉबर्ट कोक्स
(C) जॉन मीयरशीयर
(B) फ्रेड हैलीडे
(D) डेविड कैम्पवेल
उत्तर-C
42. प्रपत्र त्रुटि सम्भावना की अवधारणा किससे जुड़ी हुई है?
(A) रसायनिक हथियार
(B) आणविक हथियार
(C) जैविक हथियार
(D) पारम्परिक हथियार
उत्तर-B
43. नव-यथार्थवाद में राज्य के व्यवहार की प्राथमिक व्याख्या किसके अन्तर्गत है ?
(A) अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
(C) गैर राज्य कर्मी
(B) राष्ट्रीय राज्य व्यवस्था
(D) नागरिक जन समाज
उत्तर-C
44. ‘एजेण्डा फॉर पीस’ किसने प्रस्तावित किया ?
(A) विली ब्राण्डट्
(B) बुतरस बुतरस घाली
(C) कौफी अन्नान
(D) कुर्त वाल्डहीम
उत्तर-B
45. इस्लामाबाद में वर्ष 2004 में आयोजित दक्षेस (सार्क) सम्मेलन में निम्न की रचना करने पर सहमति हुई :
(A) दक्षिण एशिया में स्वतन्त्र व्यापार क्षेत्र
(B) दक्षिण एशिया संयुक्त राज्य
(C) दक्षिण एशिया का आर्थिक संघ
(D) क्षेत्रीय व्यापार गुट
उत्तर-A
46. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक कथन (A) है और दूसरा
(R) कारण। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
कथन (A): निशस्त्रीकरण प्रयास शस्त्र नियन्त्रण तक सीमित हो जाते हैं।
कारण (R) : शस्त्रों के बिना राष्ट्र कमजोर है।
कूट :
(A) (A) एवं (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
उत्तर-B
47. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक कथन (A) है तथा दूसरा कारण (R) है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
कथन (A) : खुश्चेव ने शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व का सिद्धान्त प्रस्तावित किया।
कारण (R) : आणविक युद्ध जीता नहीं जा सकता।
कूट :
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है पर (R) गलत है।
(D) (A) गलत है (R) सही है।
उत्तर-B
48. निम्न क्षेत्रीय समूहों के उदय का सही क्रम बताइए :
(i) आसियान
(ii) ओपेक
(iii) अपेक
(iv) सार्क
कूट :
(A) (i), (iii), (ii), (iv)
(B) (iii), (ii), (iv), (i)
(C) (ii), (i), (iv), (iii)
(D) (iv), (ii), (iii), (i)
उत्तर-C
49. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(a) पी. वी. नरसिम्हा राव (i) छः राष्ट्रीय निशस्त्रीकरण पहल
(b) मोरारजी देसाई (ii) पोखरण द्वितीय
(c) अटल बिहारी वाजपेयी (iii) पूर्व की ओर देखने की नीति
(d) राजीव गांधी (iv) विशुद्ध गुट निरपेक्षता
कूट :
(a)(b) (c)(d)
(A)(iii)(i)(iv)(ii)
(B)(ii)(iii)(iv)(i)
(C)(iii)(iv)(i)(ii)
(D)(iv)(iii)(ii)(i)
उत्तर-C
50. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 सूची-II
(a) कार्ल वोन क्लोजेविट्ज (i) केन्द्र स्थल सिद्धान्त
(b) हैरोल्ड मैकिडर (ii) कलह वृद्धि
(c) कैनेथ वाल्डट्ज (iii) युद्ध राजनीति को और तरीकों से जारी रखना है
(d) थॉमस शेलिंग (iv) संरचनात्मक यथार्थवाद
कूट :
(a)(b)(c)(d)
(A) (iii)(ii)(i)(iv)
(B)(iii)(iii)(iv)(i)
(C)(ii)(iv)(iii)(iv)
(D)(i)(ii)(ii)(i)
उत्तर-A