Ghatnachakratoday

Mobile Slider Menu

यू.जी.सी. नेट परीक्षा जून 2005 राजनीति शास्त्र -ii हल प्रश्न-पत्र

यू. जी. सी. नेट परीक्षा, जून 2005 राजनीति विज्ञान : द्वितीय प्रश्न-पत्र हल प्रश्न-पत्र

नोट : इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


1. प्लेटो के रिपब्लिक का केन्द्रीय विचार है:
(A) स्वतन्त्रता
(B) समता
(C) सौहार्द्र
(D) न्याय

उत्तर-D


2. निम्नलिखित में से किसने स्वतन्त्रता को किये जाने योग्य तथा आनन्दकारी कार्य को करने की सकारात्मक शक्ति के रूप में परिभाषित किया है?
(A) बेन्थम
(B) मिल
(C) ग्रीन
(D) बार्कर

उत्तर-C


3. “प्रजातन्त्र का मूल सार यह है कि एक स्वतन्त्र व्यक्ति राष्ट्र के संघटक वैविध्यपूर्ण हितों का प्रतिनिधित्व करता है…” यह वक्तव्य किसके द्वारा दिया गया था?
(A) अम्बेडकर
(B) गांधी
(C) नेहरू
(D) जयप्रकाश नारायण

उत्तर-B


4. ‘राजनीतिक सिद्धान्त’ पतन की अवस्था में है – इस दृष्टिकोण का विरोध किसने किया है?
(A) डेविड ईस्टन
(B) कोब्बान
(C) आइशा बर्लिन
(D) जर्मिनों

उत्तर-C


5. कथन (A): साम्राज्यवाद पूंजीवाद की चरम अवस्था है।
कारण (R): साम्राज्यवाद राष्ट्रीय आन्दोलनों को जन्म देता है।

(A) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

उत्तर-B


6. कथन (A): एक सन्तुष्ट मूर्ख से असन्तुष्ट सुकरात होना बेहतर है।
कारण (R): आनन्द की गुणवत्ता उसकी मात्रा से कम महत्वपूर्ण नहीं है।

(A) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

उत्तर-A


7. निम्नलिखित पुस्तकों को उसके आविर्भाव के क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(i) दी प्रिंस
(ii) लेवियाथन
(iii) ऑन लिबर्टी
(iv) ए थियरी ऑफ जस्टिस

(A) (i)(iii)(iv)(ii)
(B) (i)(ii)(iii)(iv)
(C) (ii)(i)(iv)(iii)
(D) (iii)(iv)(i)(ii)

उत्तर-B


8. निम्न अवधारणाओं को उनके आविर्भाव के क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(i) अतिरिक्त मूल्य
(ii) अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों का मण्डल सिद्धान्त
(iii) सामान्य इच्छा
(iv) एक आयामीय व्यक्ति

(A) (i)(ii)(iii)(iv)
(B) (iii)(ii)(iv)(i)
(C) (ii)(iii)(i)(iv)
(D) (iv)(i)(ii)(iii)

उत्तर-C


9. सूची-I व सूची-II को सुमेलित कीजिए:

(a) “स्वतन्त्र होने को बाध्य” → रूसो
(b) “आधार-ऊपरी ढांचा” → मार्क्स
(c) “स्वातन्त्र्यवाद” → नॉजिक
(d) “अधिकाधिक व्यक्तियों की अधिकतम प्रसन्नता” → बेन्थम

उत्तर-B


10. सूची-I व सूची-II को सुमेलित कीजिए:

(a) ह्यूमन नेचर इन पॉलिटिक्स → ग्राह्म वालास
(b) माडर्न पॉलिटिकल एनालिसिस → राबर्ट डाहल
(c) कन्टेम्परेरी पॉलिटिकल एनालिसिस → चार्ल्सवर्थ
(d) पॉलिटिकल थियरी: द फाउन्डेशन्स ऑफ ट्वेन्टीथ सेन्चुरी पॉलिटिकल थॉट → डेविड ईस्टन

उत्तर-A